जगाधरी: यमुनानगर: अमर मार्केट में देर रात आग लगने से बुटीक की दुकान जलकर राख, बड़ा हादसा टला
यमुनानगर के व्यस्ततम क्षेत्र अमर मार्केट में देर रात अचानक लगी आग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आज सुबह 9 बजे मिली जानकारी के अनुसार, जसमीत नाम से एक बुटीक की दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण आग भड़क उठी। आग लगने की गति इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में दुकान में रखा कपड़ा, मशीनें और अन्य सामान जलकर राख हो गया।