मिल्कीपुर क्षेत्र के हैरिंग्टनगंज और चिखड़ी धान क्रय केंद्र पर बुधवार शाम 4 बजे तक 3200 कुंतल धान की खरीद हो चुकी है। विपणन निरीक्षक हैरिंग्टनगंज प्रियंका सिंह ने बताया कि दोनों क्रय केंद्रों पर धान की खरीद प्रतिदिन की जा रही है। दोनों केंद्रों पर 30 हजार कुंतल धान खरीदने का लक्ष्य मिला हुआ है। क्रय केंद्र पर लगभग 200 किसानों का पंजीकरण किया जा चुका है।