लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 36वें अंतर्राष्ट्रीय विधायी प्रारूपण प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने वाले 13 देशों के 28 विदेशी प्रतिभागियों के समूह से बातचीत की। यह कार्यक्रम संसद भवन में लोक सभा सचिवालय के संसदीय लोकतंत्र अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (PRIDE) द्वारा आयोजित किया जा रहा है।