गोरखपुर के सिकरीगंज थाना क्षेत्र के डड़वा गांव में करंट लगने से मां-बेटे की मौत हो गई। बुधवार को बनकटी स्थित कुआनो घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान पति और पिता दीनदयाल मौर्य ने अपनी पत्नी रीता देवी और बेटे हिमांशु मौर्य की चिता को मुखाग्नि दी। मां और बेटे के शव एक ही चिता पर रखे गए थे।