धरियावद: उत्तम सेवा फाउंडेशन के तहत गौशाला हेतु गो कवल सहयोग, भामाशाहों ने पेश की सेवा की प्रेरणादायक मिसाल
उत्तम सेवा फाउंडेशन द्वारा संचालित उत्तम जीव दया अभियान के अंतर्गत गौशालाओं के लिए गो कवल (सुखला) सहयोग का सराहनीय कार्य किया गया। इस पुनीत अभियान में क्षेत्र के भामाशाहों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए गौ सेवा के प्रति अपनी गहरी आस्था और समर्पण का परिचय दिया। इस सेवा कार्य की प्रेरणा नारायण लाल मेघवाल (अध्यापक, राउमावि भाण्डला) से प्राप्त हुई है।