बीसलपुर: अमृता गांव के पास बाइक और ठेली में हुई टक्कर, दो लोग घायल होकर अस्पताल में भर्ती
बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रडेंता निवासी धर्मपाल आज बृहस्पतिवार को शाम 7:00 बजे अमृता गांव की बाजार से सब्जी बेचकर अपनी ठेली लेकर घर जा रहा था वह जैसे ही अमृता गांव के पास पहुंचा वैसे ही विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार आसिफ अली निवासी शाहजहांपुर थाना सदर ने उनकी ठेली में टक्कर मार दी टक्कर लगते ही दोनों लोग रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं