मकर संक्रांति महोत्सव के पावन अवसर पर स्थानीय पंचमुखी हनुमान मंदिर, तिवारी कॉलोनी परिसर में आयोजित सात दिवसीय रामकथा महोत्सव के पाँचवें दिन भक्तिमय वातावरण में भगवान श्रीराम एवं माता जानकी के दिव्य विवाह का भावपूर्ण चित्रण किया गया। कथा प्रांगण में जैसे ही विवाह प्रसंग का वर्णन आरंभ हुआ, सम्पूर्ण वातावरण श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।