निघासन: निघासन-पालिया हाईवे के खैरहनी मोड़ के पास भीषण हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा घायल, इलाज जारी
लखीमपुर खीरी जिले के निघासन कोतवाली क्षेत्र में निघासन-पालिया स्टेट हाईवे पर खैरहनी मोड़ के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस द्वारा निघासन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।