बागपत जनपद की ग्राम पंचायत फैजुल्लापुर में साफ-सफाई और पानी की निकासी न होने से ग्रामीणों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को करीब दोपहर 12:30 बजे गांव की गलियों में लंबे समय से पानी भरा रहने के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे वायरल बुखार, त्वचा रोग सहित कई बीमारियाँ फैल रही हैं। हालात ऐसे हैं कि बच्चों को गंदे पानी से होकर