विदिशा नगर: मंगलवार को ओलिंजा निवासी दिव्यांग ने कलेक्ट्रेट मे DM से की शिकायत,1998 से फर्जी दिव्यांग बनकर नौकरी कर रहे पति-पत्नी
मंगलवार दोपहर को ग्यारसपुर के ग्राम ओलिंजा में रहने वाले दिव्यांग आदेश कुमार जैन कलेक्टर को लिखित ज्ञापन दिया। जिसमें उन्होंने बताया कि सन 1998 में फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाकर पति-पत्नी सरकारी शिक्षक बन गए। तब से ही उनके खिलाफ कार्यवाही के लिए दर-दर भटक रहे हैं। कलेक्टर ने मामले में जांच की बात कही। फरियादी ने पूरे सिस्टम को भ्रष्टाचार में लिफ्ट बताया।