साहेबगंज: साहेबगंज थाना क्षेत्र के तिरहुत तटबंध रूप छपरा के समीप 49 पीस फ्रूटी के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
साहेबगंज एलटीएफ प्रभारी पुनीत कुमार ने साहेबगंज पुलिस के साथ तिरहुत तटबंध रूप छपरा के समीप बाइक से जा रहे एक शराब तस्कर को 49 पीस फ्रूटी विदेशी शराब के साथ पकड़ा। जिसे गिरफ्तार कर थाने ले आए। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया शराब तस्कर माधोपुर हजारी गांव का शत्रुघ्न राय है, जो विगत पंचायत चुनाव में जिला पार्षद पद का चुनाव भी लड़ा था। पुलिस ने बाइक भी जब्त कर ली