मोतिहारी: जिले के 27 प्रखंडों में 3401 ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ
जिले के 27 प्रखंडों के कुल 3401 ग्राम संगठनों में ग्रामीण महिलाओं के बीच बिहार सरकार द्वारा चलायी जा रही महिला सशक्तिकरण की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और उनके इलाके के सर्वांगीण विकास हेतु उनकी आकांक्षाओं के अदान प्रदान हेतु चलाये जा रहे एक महत्वाकांक्षी अभियान “महिला संवाद” के क्रम में आज भी लगभग 10 हज़ार से ज़्यादा ग्रामीणों ने हिस्सा लिया ।