फतेहाबाद: शहर में नगर परिषद के द्वारा बनवाया जा रहे नए डिवाइडर का काम नगरपरिषद अधिकारियों ने रुकवाया, मिल रही थी शिकायतें
फतेहाबाद शहर में नगर परिषद के द्वारा बनवाए जा रहे नए डिवाइडर का काम आज नगर परिषद के अधिकारियों ने रुकवा दिया। इस बारे में जानकारी देते हुए नगर परिषद के एमई प्रेम प्रकाश ने बताया कि नगर परिषद के द्वारा शहर के सौंदर्यकरण को लेकर शहर के अंदर डिवाइडर बनाने का काम किया जा रहा है इसमें काफी शिकायतें में ली थी जिसके बाद आज काम को रुकवा दिया गया है।