बारा: जारी बाजार स्थित कृषक इंटर कॉलेज में किसान यूनियन की बैठक हुई
Bara, Allahabad | Mar 29, 2026 जारी बाजार स्थित कृषक इंटर कॉलेज में आज रविवार दोपहर 12:00 के आसपास भारतीय किसान यूनियन प्रयाग की बैठक आयोजित हुई, जिसमें सैकड़ों किसानों ने हिस्सा लिया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष केके मिश्रा ने की। किसानों ने खाद-बीज की कमी, सिंचाई व्यवस्था, बिजली कटौती, फसलों के उचित दाम न मिलने और सरकारी योजनाओं का लाभ न मिलने जैसी समस्याएं प्रमुख रूप से उठाईं।