रमजान माह के अवसर पर बुधवार की शाम कोईलवर थाना परिसर में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम शाम करीब 6:30 बजे सदर एसडीपीओ-2 रंजीत कुमार सिंह की मौजूदगी में संपन्न हुआ। इफ्तार पार्टी में कोईलवर थाना क्षेत्र के रोजेदारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लिया। और एक साथ है बैठकर इफ्तार किया।