मुज़फ्फरनगर: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, स्कूटी और बाइक की भयानक भिड़ंत, हवा में उछले स्कूटी सवार, दूर जा गिरी बाइक, सीसीटीवी में कैद
जनपद मुजफ्फरनगर के पुरकाजी थाना क्षेत्र के खादर इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। स्कूटी और बाइक के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार हवा में उछल गए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस जांच में जुटी है।