गुण्डरदेही: ग्राम कचाँदुर में भव्य कलश शोभायात्रा निकालकर धूमधाम से मनाई गई भक्त माता कर्मा जी की जयंती
साहू समाज की आराध्य देवी माता कर्मा की जयन्ती हर साल ग्राम कचांदूर में हर्षो उल्लास के साथ मनाया जाता आ रहा है। इस साल भी भव्य कलश शोभा यात्रा निकालकर साहू समाज द्वारा अपनी आराध्य देवी की जयन्ती धूम धाम से कलश शोभा यात्रा निकालकर मनाया गया। कार्यक्रम की सुरवात माता कर्मा की पूजा अर्चना और कलश शोभा यात्रा के साथ किया गया जिसमे समाज की महिलाओं द्वारा क़तार बद्ध कलश लेकर पूरे गाँव का भ्रमण किए और भक्त माता कर्मा की जयकारे भी लगाएं।