संडीला: कुरसठ निवासी सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश प्रसाद त्यागी के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर
Sandila, Hardoi | Nov 24, 2025 नगर पंचायत कुरसठ निवासी जगदीश प्रसाद त्यागी का सोमवार को निधन हो गया, वे 86 वर्ष के थे, जगदीश प्रसाद त्यागी ने अपना जीवन समाज सेवा में समर्पित किया। शोषण और भ्रष्टाचार के विरुद्ध जंग अंतिम सांसों तक लड़ी। आमजनमानस को हक दिलाना ही अपने जीवन का लक्ष्य बना रखा था, परौली ग्राम के पास सई नदी का पुल निर्माण, जिले की भौगोलिक स्थिति के आंकलन के लिए पदयात्रा की।