भोगांव: बेवर में गैस किल्लत की अफवाह से उपभोक्ताओं में मची अफरा-तफरी, एजेंसी मालिक ने कहा- 'स्टॉक पर्याप्त, घबराएं नहीं'
बेवर में गैस किल्लत की अफवाहों के कारण नगर की खिलाड़ी गैस सर्विस पर पिछले कुछ दिनों से उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। बाजार में गैस की कमी होने की अफवाह के चलते लोग भविष्य के लिए सिलेंडर का स्टॉक जमा करने की कोशिश कर रहे हैं। एजेंसी मालिक ने जोर देकर कहा, "गैस की आपूर्ति निरंतर जारी है और हमारे पास पर्याप्त स्टॉक मौजूद है।"