नसीराबाद: नसीराबाद सिटी थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्ष आमने-सामने आए
बुधवार को करीब 11:00 बजे नसीराबाद सिटी थाना क्षेत्र में एक ही समुदाय के दो पक्ष पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया, विवाद में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे अजमेर रेफर कर दिया गया, मामले की सूचना पर सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की पड़ताल में जुटी