आनंदपुरी: आम्बादरा गांव में मालविया ने किया शिव मंदिर का उद्घाटन, भक्ति अमूल्य संपत्ति, जिसे खरीदा नहीं जा सकता
आंबादरा गांव में नवनिर्मित शिव मंदिर का मुख्य अतिथि पूर्व केबीनेट मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालविया ने फीता काट कर उद्घाटन किया। इस अवसर पर आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए मालविया ने कहा कि भक्ति अमूल्य संपदा है, जिसे खरीदा नहीं जा सकता। हमारे साधु-संत इसे बचाने का काम कर रहे है।