पूर्णिया पूर्व: कसबा पुलिस ने ग्रामीण चिकित्सक हत्याकांड का किया उद्वेदन ,एक अभियुक्त को मृतक का बाइक व मोबाइल के साथ किया गिरफ्तार
कसबा थाना क्षेत्र अंतर्गत संझेल गांव स्थित पंचायत सरकार भवन पक्की सड़क के पास मो. एकलाख की अपराधकर्मियों द्वारा बांस का मुर्गरा से मार पीट कर हत्या कर दिये जाने के मामले का कसबा पुलिस ने सफल उदभेदन कर लिया है। कांड में शामिल अपराधी डगरूआ थाना क्षेत्र के मझुवा गांव से राजू कुमार महतो को गिरफ्तार किया है साथ हीं मृतक का बाइक व मोबाइल भी बरामद कर लिया है।