पटना ग्रामीण: नए साल के जश्न में तेज रफ्तार का कहर, कारगिल चौक के पास नाले में गिरी कार
राजधानी पटना में नए साल के जश्न के बीच तेज रफ्तार का खतरनाक नजारा सामने आया। जहां एक जनवरी की मध्य रात्रि करीब 1:20 बजे पटना के कारगिल चौक के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। कार के नाले में गिरते ही उसमें सवार सभी लोग वाहन छोड़कर पुलिस के पहुंचने से पहले मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बेऊर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और