कानपुर: गुजैनी थाने की पुलिस ने गैंगस्टर को किया गिरफ्तार
कानपुर के डीसीपी साउथ जोन अंतर्गत गुजैनी थाने की पुलिस ने गैंगस्टर को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। आरोपी के खिलाफ बर्रा थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। इसके साथ ही आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत तमाम धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है। अब गुजैनी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा रहा है।