फुलवरिया: फुलवरिया में कुर्ता फाड़ होली का अनोखा रंग, फाग गीतों से सराबोर हुआ गांव, घर-घर अबीर-गुलाल
रंगों का पर्व होली इस बार फुलवरिया में खास अंदाज में मनाया गया. युवाओं ने राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव के चर्चित अंदाज को याद करते हुए कुर्ता फाड़ होली खेली. जिसने पूरे क्षेत्र में उत्साह और उमंग का नया रंग घोल दिया. फाग गीतों ढोल-नगाड़ों और अबीर-गुलाल के बीच गांव का माहौल पूरी तरह उत्सवमय रहा।