लाडपुरा: रायपुरा इलाके के ओसावखेडा गांव निवासी युवक को मोटरसाइकिल ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत
Ladpura, Kota | May 28, 2025 रायपुरा थाना इलाके के ओसावखेडा गांव निवासी युवक को तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने गत 13 मई को टक्कर मार दी जिसकी इलाज के दौरान मौत होने पर बुधवार दोपहर 1 बजे पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौप दिया। रायपुरा थाने के हैड कांस्टेबल परमानन्द ने बताया कि मृतक चेन सिंह सड़क के किनारे मोटरसाइकिल खड़ी कर फोन पर बात कर रहा था कि उसको बिना नंबर की मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी