कोतमा वन परिक्षेत्र के जमुना खदान के पास मंगलवार को जंगल में भीषण आग लगने से हजारों छोटे पेड़-पौधे, झाड़ियां और वन्य जीव-जंतुओं को भारी नुकसान पहुंचा। सुबह लगी आग धीरे-धीरे जंगल के कई हिस्सों में फैल गई, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना देने के बाद भी वन विभाग का अमला कई घंटों तक मौके पर नहीं पहुंच सका।