इटावा: सैफई पुलिस की पैरवी के चलते न्यायालय ने हत्या के 3 अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सुनाई सजा, ₹6-₹6 हजार का अर्थदंड लगाया
Etawah, Etawah | Mar 30, 2024 सैफई पुलिस की पैरवी के चलते हत्या करने वाले 3 अभियुक्तो को न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा 6-6 हजार रुपये का अर्थंदण्ड लगाया। मामले में बताया गया कि 28 अप्रैल 2018 को शख्स राजवीर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस की पैरवी के चलते शनिवार को अभियुक्त देवेश उर्फ बबलू, संजीव उर्फ पप्पू,उदयवीर को आजीवन कारावास की सजा और 6-6 हजार रुपये का अर्थंदण्ड सुनाया है।