बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र के मदरिया में बाइक की ठोकर से घायल एक व्यक्ति की बुधवार को घर लाने के बाद मौत हो गई। घायल का इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पुत्र नितिन सोनकर ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 22 फरवरी को उनके पिता शिवशंकर सोनकर शाम सात बजे घर के सामने खड़े थे।