देवरिया जिले के सदर तहसील अंतर्गत तरकुलवा और रामपुर कारखाना क्षेत्र के कई ईंट भट्टों पर रविवार सुबह 10 बजे पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर कच्ची शराब के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। इस दौरान भारी मात्रा में कच्ची शराब और लहन को नष्ट किया गया। 9 भट्ठा मालिकों पर आबकारी एक्ट के तहत विभिन्न थानों में मुकदमा दर्ज किया गया है ।