राजगढ़ जिले में शुक्रवार को महिलाओं के द्वारा परिवार की सुख समृद्धि और खुशहाली के लिए होली का दशमी पर्व मनाया धूमधाम से मनाया। इस दौरान महिलाओं ने पीपल के पेड़ के नीचे श्रद्धा भाव से दोपहर 1:00 बजे तक दशा माता की पूजा अर्चना की। और दशा माता की कथा सुन परिवार की सुख समृद्धि की कामना की।