चोरौत: अरैला चौड़ के पास से पुलिस ने नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के अरैला चौड़ के पास से नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने 72 पीस नेपाली शराब को बरामद किया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है।