सुपौल: त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को ठनका गिरने से एक महिला झुलस गई
Supaul, Supaul | Jul 11, 2024 त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को ठनका गिरने से एक महिला झुलस गई। पीड़ित हरिहरपट्टी पंचायत के परसाहि वार्ड 8 निवासी भोला साह की 45 वर्षीय पत्नी रेखा देवी शामिल है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि रेखा देवी खेत में बारिश के बीच खेत में घास काट रही थी। इसी दौरान ठनका गिर पड़ा। जिसकी चपेट में आने से वह झुलस गई।