प्रखंड के कालसर पंचायत अंतर्गत भर्रा गांव में बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने हेतु बिजली विभाग की अगुवाई में गुरुवार की दोपहर लगभग 02 बजे सड़क किनारे पोल से सटे पेड़ को हटाया गया, ताकि बिजली उपभोक्ताओं को बराबर बिजली आपूर्ति मिल सके। मौके पर मानव बल जितेंद्र कुमार ने बताया कि उपभोक्ताओं को समुचित बिजली उपलब्ध कराने हेतु विभाग कटिबंध है।