मंदसौर: कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस मनाया गया
मंदसौर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में रविवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र सिंह गुर्जर ने तिरंगा फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की। गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस ने 140 वर्षों से संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक सद्भाव के मूल्यों के साथ देश की सेवा की है।