नौगावां सादात: नौगांवा में खेत में चारा लेने गई महिला से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी ने चाकू दिखाकर दी जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज
नौगांवा सादात थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। यह घटना 11 सितंबर की शाम 6 बजे की है। एक किसान की पत्नी खेत पर चारा लेने गई थी। गांव का रहने वाला अनजार नाम का युवक वहां पहुंचा। उसने महिला के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। आरोपी ने चाकू दिखाकर महिला को डराया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।