नरकटिया: छौडादानो व महुअवा पुलिस ने कोरैया गांव के समीप छापेमारी कर 78 किलो गांजा के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार
भारत नेपाल सीमा पर तैनात कोरैया पोस्ट के एस एस बी के जवान व महुअवा थाना की पुलिस संयुक्त कार्रवाई करते हुए कोरैया गांव के समीप छापेमारी दो गाजा तस्कर को 78 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।जबकि अन्य तस्कर नेपाल की सीमा में भाग कर प्रवेश कर गए। गिरफ्तार तस्कर की पहचान केसरिया थाना क्षेत्र के प्रमोद महतो व निकेश महतो के रूप में हुई है।