छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में विद्युत विभाग बेलगहना द्वारा छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य शासन की उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचाना तथा ऊर्जा संरक्षण व विद्युत सेवाओं के प्रति नागरिकों को जागरूक करना रहा। वहीं उत्कृष्ट उपभोक्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।