मोतिहारी: हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मानिकपुर चौक समीप बोलेरो की ठोकर से 4 वर्षीय बालक की हुई मौत
हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मानिकपुर चौक समीप तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो की ठोकर से चार वर्षीय भोला कुमार की मौत हो गई। मृतक की पहचान रूपडी गांव निवासी स्वर्गीय उपेंद्र साह के पुत्र भोला कुमार के रूप में की गई। घटना की सूचना पर हरसिद्धि पुलिस पहुंची शव को पोस्टमार्टम में भेजा गया।