सासाराम: सासाराम में पागल कुत्ते के आतंक से 15 लोग हुए घायल
Sasaram, Rohtas | Dec 18, 2025 सासाराम में पागल कुत्ते का आतंक, 15 लोग घायल सासाराम शहर में गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे एक पागल कुत्ते ने अलग-अलग इलाकों में आतंक मचा दिया। कुत्ते ने धनपुरवा, महद्दीगंज, कबीरगंज और बौलिया रोड समेत कई मोहल्लों में लगभग 15 लोगों को काट लिया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग घायलों को सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां सभी का इलाज जारी