पिंड्रा: चोलापुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी जयप्रकाश गौतम को किया गिरफ्तार
वाराणसी की चोलापुर थाना क्षेत्र की पुलिस ने गुरुवार को जय प्रकाश गौतम नामक युवक को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त पर एक नाबालिग के पिता ने बेटी के साथ दुष्कर्म करने की लिखित शिकायत की थी। ऐसे में मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार अभियुक्त पर विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है।