कप्तानगंज: कप्तानगंज के साखोपार में सड़क हादसे में पिकअप ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
कुशीनगर जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत साखोपार में सोमवार की शाम एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। गंगराई बोदरवार गांव के रहने वाले राजकुमार यादव, जो रामलाल यादव के पुत्र हैं, सोमवार को अपने बच्ची के स्कूल कप्तानगंज से घर जा रहें थें की साखोपार में पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और पिकअप चालक मौके से फरार हो गया।