पलवल: विधायक दीपक मंगला ने बाबा फार्म हाउस में ली कार्यकर्ताओं की बैठक
Palwal, Palwal | Aug 9, 2024 पलवल के बाबा फार्म हाउस में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पलवल विधायक दीपक मंगला ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली और विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस दौरान विधायक दीपक मंगला विपक्ष पर भी जमकर बरसे और कहा आज विपक्ष बीजेपी से उनके कार्यो का हिसाब मांग रहा है। जबकि अपने 25 साल के राज का हिसाब नहीं दे रहा है।