गुर्जर कल्याण सभा ने एक बार फिर अपनी नेकदिली दिखाते हुए दिल्ली रोड स्थित गुर्जर भवन में पुलिस परीक्षा देने आ रहे छात्रों के लिए निःशुल्क रहने और खाने की व्यवस्था की है। यह सुविधा केवल गुर्जर छात्रों तक सीमित नहीं, बल्कि सभी जाति-धर्म के अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध है। 14 और 15 मार्च को सहारनपुर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर पुलिस भर्ती परीक्षाएं होनी हैं।