जावद: सरवानिया महाराज में सड़क हादसे में दंपति की मौत, तीन वाहनों की टक्कर, एक साथ निकली अंतिम यात्रा
नीमच सरवानिया महाराज गाँव में शनिवार को उस वक्त दिल दहला देने वाला मंजर देखने को मिला, जब सड़क हादसे में जान गंवाने वाले पति-पत्नी की एक साथ अंतिम यात्रा निकली। निम्बाहेड़ा मार्ग पर तीन वाहनों की भीषण टक्कर में लखन मालू और उनकी पत्नी सरिता मालू की मौत के बाद आज दोनों की अर्थी एक ही चिता तक पहुँची। सजी हुई दो अर्थियों को देख पूरे गाँव की आँखें नम हो गईं और हर