मुरादाबाद: कटघर थाना क्षेत्र में करंट की चपेट में आने से एक युवती की हुई मौत
कटघर थाना क्षेत्र में वाशरूम गई युवती की करंट की चपेट में आकर की हुई मौत। पिता ओमकार ने बताया कि सेजल वासरूम में गई थी। वहां धोखे से उसने बिजली का तार पकड़ लिया। करंट की चेपट में आकर उसकी चीख निकल गई। जिसे सुनकर परिवार के लोग पहुंचे तो सेजल बेसुध पड़ी थी। आनन-फानन में उसे लेकर दिल्ली रोड के साईं अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।