बरेली के आंवला थाना में दर्ज एफआईआर को लेकर आरोपी अकबर अली ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया कि डॉ. अब्बास ने बदले की भावना से झूठी एफआईआर दर्ज कराई है। प्रार्थी का कहना है कि घटना हुई ही नहीं और अस्पताल परिसर सीसीटीवी से कवर है। उन्होंने गलत धाराएं हटाने, फुटेज जांच और झूठी एफआईआर कराने वाले पर कार्रवाई की मांग की।