मंदसौर: त्यौहारों के चलते 26 अक्टूबर से 3 नवंबर तक बंद रहेंगी कृषि मंडियां, अनाज की हुई बंपर आवक
मंदसौर त्योहारी छुट्टियों से पहले कृषि उपज मंडियों में बम्पर आवक हो रही है। मन्दसौर कृषि उपज मंडी में अगले 9 दिनों तक अवकाश रहेगा। अब दीपावली के बाद ही कृषि उपज मंडी खुलेंगी। जानकारी के अनुसार 26 अक्टूबर को चौथा शनिवार व 27 को रविवार का अवकाश रहेगा। इसके बाद धन तेरस, रूप चौदस, दीपावली, भाई दूज का 3 नवंबर तक अवकाश रहेगा।