बदायूं: बदायूं में सदर विधायक महेशचंद्र गुप्ता ने गऊ मां सेवा के तहत रोटी पात्र में रोटियां डालकर किया शुभारंभ
Budaun, Budaun | Dec 12, 2025 बदायूं में श्री सनातन धर्म सभा के सहयोग से ब्रह्मदत्त गौशाला धाम ने गऊ मां सेवा रोटी पात्र बनवाकर श्री रघुनाथ मंदिर में रखकर इस अभियान को शुरू किया।शुक्रवार को सदर विधायक महेशचंद्र गुप्ता ने गऊ मां सेवा रोटी पात्र में रोटियां डालकर विधिवत शुभारंभ किया। सदर विधायक ने कहा कि गौशालाधाम के सचिव सचिव भारद्धाज ने जो यह पहल की है । अब यह हम सबकी जिम्मेदारी है।