बेतिया के तेलपुर देवराज में रास्ते के विवाद को लेकर मारपीट, महिला समेत तीन गंभीर। लौरिया थाना क्षेत्र के तेलपुर देवराज गांव में रास्ते की जमीन को लेकर हुए विवाद में मारपीट की घटना सामने आई है। इस घटना में महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को परिजनों द्वारा आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, लौरिया लाया गया।